Samagra Shiksha Portal MP – एमपी शिक्षा पोर्टल पर eKYC, Login, Samagra Scholarship Scheme की संपूर्ण जानकारी

मध्यप्रदेश राज्य सरकार ने शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए Shiksha Portal की शुरुआत की है। इस व्यापक शिक्षा पोर्टल के माध्यम से राज्य के छात्रों को शिक्षा से संबंधित विभिन्न जानकारियां प्राप्त होती हैं, जैसे कि छात्रवृत्ति, शिक्षा से संबंधित योजनाएं, स्कूल से संबंधित जानकारी, लैपटॉप वितरण, छात्रवृत्ति की गणना, जाति प्रमाण पत्र का सत्यापन, आदि।

आज हम इस लेख के माध्यम से Samagra Shiksha Portal MP पर रजिस्ट्रेशन, छात्रवृत्ति, सत्यापन, आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान करेंगे। इसलिए, पूरी जानकारी के लिए इस लेख को अंत तक पढ़ें।

Samagra Shiksha Portal MP क्या है?

समग्र शिक्षा पोर्टल (Samagra Shiksha Portal) मध्य प्रदेश सरकार द्वारा संचालित एक डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जो शिक्षा क्षेत्र में विभिन्न कार्यों को समर्थन करने के लिए बनाया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से शिक्षा से जुड़े विभिन्न कार्यों की मॉनिटरिंग, डेटा संग्रहण, और रिपोर्टिंग की जा सकती है। यह एक सुचना प्रणाली है जो शिक्षा क्षेत्र में सुधार को प्रोत्साहित करती है और नए शिक्षा योजनाओं को संचालित करने में मदद करती है।

MP Shiksha Portal का उद्देश्य क्या है?

MP Shiksha Portal का प्रमुख उद्देश्य है राज्य में शिक्षा से संबंधित जानकारियों को छात्रों तक पहुंचाना। इस पोर्टल के माध्यम से मध्यप्रदेश राज्य सरकार द्वारा राज्य में चल रही शिक्षा से संबंधित सभी योजनाओं और सेवाओं के लिए आवेदन किया जा सकता है।

MP शिक्षा पोर्टल के माध्यम से राज्य में छात्रवृत्ति के लिए भी आवेदन किया जा सकता है। इस पोर्टल के शुरू होने के बाद से छात्रों, संस्थानों, और सरकार के बीच पारदर्शिता में सुधार होगा, और समय की भी काफी बचत होगी।

समग्र शिक्षा पोर्टल के लाभ तथा विशेषताएं क्या हैं?

Samagra Shiksha Portal MP के लाभ तथा विशेषताओं की सूची निम्नलिखित है:

  1. सरकारी योजनाओं की जानकारी: MP Shiksha Portal के माध्यम से राज्य में सभी शिक्षा से संबंधित सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। छात्रवृत्ति आदि के लिए भी इस पोर्टल के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।
  2. स्कूल से संबंधित जानकारी: एमपी शिक्षा पोर्टल पर समग्र शिक्षा पोर्टल आईडी की मदद से स्कूल से संबंधित सभी जानकारी उपलब्ध है। इसके माध्यम से स्कूल से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
  3. प्रमाणपत्रों का सत्यापन: इस पोर्टल के माध्यम से किसी भी प्रमाणपत्रों का सत्यापन आदि का कार्य भी किया जा सकता है। यह विशेषता इसे अनूठा बनाती है जो उपयोगकर्ताओं को अधिक सुविधा प्रदान करती है।

Samagra Shiksha Portal पर eKYC करने की प्रक्रिया

  • समग्र शिक्षा पोर्टल पर e-KYC करने के लिए आधिकारिक पोर्टल – shikshaportal.mp.gov.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद आप ऊपर दिख रहे विकल्प “e-KYC” पर क्लिक करें।
  • विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहां आपसे कुछ जानकारी मांगी जाएगी, जो निम्नलिखित है-
    • मोबाइल नंबर
    • आधार कार्ड नंबर
    • आधार कार्ड नंबर से लिंक मोबाइल नंबर
    • ओटीपी
  • सारी जानकारियां दर्ज करने के बाद आपका समग्र शिक्षा पोर्टल पर e-KYC हो जाएगा।

Samagra Scholarship Scheme कैसे देखें?

  • Samagra Scholarship Scheme देखने के लिए आधिकारिक एमपी शिक्षा पोर्टल पर जाए।
  • इसके “छात्रवृत्ति योजना” पर क्लिक करें।
  • इसके बाद एकेडमिक ईयर और कक्षा का चयन करके नीचे दिए “छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी” पर क्लिक कर।
  • इस तरह आप समग्र शिक्षा पोर्टल छात्रवृत्ति के बारे में पूरी जानकारी ले सकते हैं।

MP Shiksha Portal Scholarship कैलकुलेट करने की प्रक्रिया

MP Shiksha Portal Scholarship कैलकुलेट करने के लिए निचे दिए गए चरणों का पालन करें-

  • इसके लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट – समग्र शिक्षा पोर्टल पर जाए
  • समग्र शिक्षा पोर्टल होमपेज पर आपको “छात्रवृत्ति” गणना का विकप्ल दिखेगा इस पर क्लिक कर दें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा जहां आपको निम्नलिखित जानकारियां देनी होंगी-
    • एकेडमिक ईयर
    • लिंग
    • जाति का वर्ग
    • कक्षा
    • भाई-बहन की संख्या
    • माता-पिता का व्यवसाय
    • परिवार की वार्षिक आय
  • ये सारी जानकारी दर्ज करने के बाद “अपना हक जानें” बटन पर क्लिक कर दें।
  • इस तरह से आप MP Shiksha Portal Scholarship कैलकुलेट कर सकते हैं।

Shiksha Portal मध्यप्रदेश पर Student Dashboard कैसे देखें?

  • Shiksha Portal मध्यप्रदेश पर Student Dashboard देखने के लिए आपको Samagra Scholarship Portal पर जाना है जहा आपको “Student Tracking” विकल्प पर क्लिक करना है।
  • ‌इसके बाद नए पेज पर आपको अपनी Samagra ID और कैप्च डालकर सबमिट करना होगा।
  • इसके बाद आप आपने MP Shiksha Portal Student Dashboard देख सकते हैं।

Samagra MP Scholarship Status कैसे देखें?

समग्र शिक्षा पोर्टल पर समग्र एमपी छात्रवृत्ति स्थिति देखने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:

  • सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल shikshaportal.mp.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद, होमपेज पर मौजूद “छात्रवृत्ति स्वीकृत होने की स्थिति जानें” पर क्लिक करें।
  • एक नया पृष्ठ खुलेगा, जहां आपको अपनी समग्र आईडी और एकेडमिक ईयर चयन करने के लिए कहा जाएगा, और फिर “सबमिट” पर क्लिक करें।
  • इस तरह, आप Samagra MP Scholarship Status देख सकते हैं।

इसके अलावा अन्य संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं-

Samagra Shiksha Portal MP से जुड़े कुछ सवाल (FAQs)

Samagra Shiksha Portal क्या है?

Samagra Shiksha Portal एक डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जो मध्य प्रदेश सरकार द्वारा संचालित है और शिक्षा क्षेत्र में विभिन्न सेवाएं प्रदान करने का उद्देश्य रखता है।

Shiksha Portal के माध्यम से कौन-कौन सी सेवाएं प्राप्त की जा सकती हैं?

Shiksha Portal के माध्यम से छात्रवृत्ति, शिक्षा सुधार, और शिक्षा से संबंधित अन्य योजनाएं प्राप्त की जा सकती हैं।

MP Shiksha Portal का उपयोग कैसे करें?

MP Shiksha Portal का उपयोग करने के लिए आपको shikshaportal.mp.gov.in पर जाना होगा और अपनी आवश्यक जानकारी प्रदान करनी होगी।

यदि समग्र आईडी भूल जाएं, तो क्या करें?

समग्र आईडी भूल जाने पर, “समग्र आईडी पासवर्ड भूल गए” लिंक का उपयोग करके आप अपना पासवर्ड रीसेट कर सकते हैं।

Shiksha Portal MP से संपर्क कैसे करें?

संपर्क करने के लिए, शिक्षा पोर्टल के “संपर्क” या “हेल्पडेस्क” सेक्शन का उपयोग करें या आधिकारिक सोशल मीडिया पेजों को फॉलो करें।

सम्बंधित लेख

Samagra ID Update कैसे करेंSamagra e-KYC कैसे करें
MP Samagra ID Registration 2024Samagra ID Download कैसे करें?
Samagra ID Print कैसे करें?Samagra Portal पर नगरीय निकाय की कॉलोनी/वार्ड खोजें
Samagra ID Aadhar Link करेंSamagra ID Search करें
Samagra Pension: समग्र सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना क्या है?SPR Samagra Portal क्या है?
Samagra Shiksha Portal MP की संपूर्ण जानकारीHomepage

1 thought on “Samagra Shiksha Portal MP – एमपी शिक्षा पोर्टल पर eKYC, Login, Samagra Scholarship Scheme की संपूर्ण जानकारी”

Comments are closed.