Samagra ID Search कैसे करें? नाम और मोबाइल नंबर से समग्र आई डी खोजें

आपको पता होगा कि विभिन्न योजनाओं से जैसे कि छात्रवृत्ति (स्कूल), सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत कम दरों पर खाद्य (पीडीएस), बीमा, पेंशन योजनाएं, विवाह सहायता, अनुग्रह राशि, राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना, आम आदमी बीमा, और मातृत्व अवकाश सहायता आदि का लाभ समग्र आईडी 8-9 अंकों की एक संख्या के आधार पर दिया जा रहा है।

मध्यप्रदेश राज्य में रहने वालों के लिए यह बहुत जरूरी है कि वे राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें। इसके बिना, वे इस लाभ का हिस्सा नहीं बन सकते हैं। आज हम इस लेख के माध्यम से आपको बताएंगे कि आप अपने नाम से समग्र आईडी कैसे खोज सकते हैं। पूरी जानकारी के लिए आप इस लेख को पूरा पढ़ सकते हैं।

Samagra ID Search By Mobile | मोबाइल नंबर से समग्र आईडी कैसे जानें?

  • इसके लिए सबसे पहले आपको समग्र पोर्टल https://samagra.gov.in/ पर जाना होगा।
  • फिर, “समग्र आईडी जाने” वाले अनुभाग में जाकर सबसे ऊपर “समग्र परिवार एवं सदस्य आईडी” वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद, नीचे जाकर “अगर आपके परिवार के किसी सदस्य का मोबाइल नंबर समग्र पर पंजीक्रत है” वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर, आपके सामने एक पृष्ठ आएगा, जहां आपको निम्नलिखित जानकारी भरनी होगी:
    • सदस्य का मोबाइल नंबर
    • सदस्य का आयु वर्ग
    • सदस्य के नाम के पहले दो अक्षर
  • इसके बाद, सभी जानकारी भरने के बाद, कैप्चा दर्ज करें और “देखें” विकल्प पर क्लिक करके आप अपनी समग्र आईडी देख सकते हैं।

Samagra ID Search By Name | नाम से समग्र आईडी कैसे खोजें?

  • सबसे पहले, आपको समग्र पोर्टल https://samagra.gov.in/ पर जाना होगा।
  • उसके बाद, “समग्र आईडी जाने” अनुभाग में सबसे ऊपर “समग्र परिवार एवं सदस्य आईडी” वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • नीचे जाकर, “परिवार के किसी सदस्य के नाम से समग्र आईडी सर्च करने के लिए यहाँ क्लिक करें” वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • जहां आपको निम्नलिखित जानकारी देनी होगी:
    • जिला
    • स्थानीय निकाय
    • लिंग
    • नाम (अंग्रेजी में प्रथम तीन अक्षर)
    • ग्राम पंचायत या जोन
    • ग्राम या वार्ड
समग्र आई डी खोजे
  • सभी जानकारी भरने के बाद, कैप्चा दर्ज करें और “खोजें” बटन पर क्लिक करके आप अपनी समग्र आईडी जान सकते हैं।

समग्र आईडी सर्च से जुड़े कुछ सवाल (FAQs)

Samagra ID Search करने के लिए आवश्यक चीजें क्या हैं?

समग्र आईडी सर्च के लिए, आपको व्यक्ति के नाम और मोबाइल नंबर की आवश्यकता होती है।

Samagra ID Search करने की सीमा क्या है?

समग्र आईडी सर्च में कोई सीमा नहीं है, आप इसे जब भी चाहें कर सकते हैं।

क्या मैं अन्य किसी की Samagra ID सर्च कर सकता हूँ?

नहीं, Samagra ID Search करने के लिए आपको व्यक्ति का नाम और मोबाइल नंबर जानना आवश्यक है।

सम्बंधित लेख

Samagra ID Update कैसे करेंSamagra e-KYC कैसे करें
MP Samagra ID Registration 2024Samagra ID Download कैसे करें?
Samagra ID Print कैसे करें?Samagra Portal पर नगरीय निकाय की कॉलोनी/वार्ड खोजें
Samagra ID Aadhar Link करेंSamagra ID Search करें
Samagra Pension: समग्र सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना क्या है?SPR Samagra Portal क्या है?
Samagra Shiksha Portal MP की संपूर्ण जानकारीHomepage